NEET Cutoff Marks 2025: NEET 2025 का परिणाम घोषित हो चुका है और अब काउंसलिंग प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने जा रही है। ऐसे में जिन छात्रों को 300, 400 या 500 के आसपास स्कोर मिले हैं, उनके मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि उन्हें इस स्कोर पर कौन-से मेडिकल या आयुष कॉलेज मिल सकते हैं। घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि NEET कटऑफ स्कोर के आधार पर भी कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। आइए जानते हैं हर स्कोर रेंज के हिसाब से कौन-कौन से कोर्स और कॉलेज विकल्प उपलब्ध हैं।
NEET 2025 में 300 अंक पर क्या हैं विकल्प?
अगर आपका स्कोर 300 के आसपास है तो सरकारी MBBS सीट मिलना थोड़ा कठिन हो सकता है, लेकिन आपके पास आयुष कोर्स और डेंटल कॉलेजों में एडमिशन के अच्छे अवसर हैं। BAMS (आयुर्वेदिक), BHMS (होम्योपैथिक), BUMS (यूनानी) जैसे कोर्स में सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में दाखिला मिल सकता है। इसके अलावा, प्राइवेट डेंटल कॉलेज में BDS कोर्स और B.Sc Nursing, BMLT, BPT जैसे पैरामेडिकल कोर्स भी आपके लिए उपलब्ध हैं। कुछ संभावित कॉलेज इस स्कोर पर हैं:
- Govt. Ayurvedic College, Patna
- Buddha Institute of Dental Sciences, Patna
- Private BHMS Colleges in बिहार, यूपी और मध्य प्रदेश
NEET 2025 में 400 अंक पर कौन से कॉलेज मिल सकते हैं?
अगर आपका स्कोर 400 के आसपास है तो आपके लिए सरकारी डेंटल कॉलेजों में प्रवेश की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा, कुछ टॉप प्राइवेट MBBS कॉलेजों में कम फीस पर भी सीट मिल सकती है। आयुष काउंसलिंग के तहत टॉप BAMS कॉलेजों और डिम्ड यूनिवर्सिटी कोटे के अंतर्गत भी आपको विकल्प मिल सकते हैं। ऐसे कुछ संभावित संस्थान हैं:
- Mithila Minority Dental College
- BAMS Colleges under AYUSH Counseling
- MBBS Colleges through Deemed University Quota
NEET 2025 में 500 अंक पर क्या है संभावना?
यदि आपने NEET 2025 में 500 या उससे अधिक स्कोर किया है तो सरकारी MBBS कॉलेजों में दाखिले की प्रबल संभावना है। इस स्कोर पर ऑल इंडिया कोटा के तहत भी अच्छे मेडिकल कॉलेजों में MBBS या BDS सीट मिल सकती है। खासकर OBC या अन्य कैटेगरी के छात्रों के लिए यह स्कोर बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इस स्कोर पर संभावित सरकारी कॉलेज हैं:
- Govt. Medical College, Kota
- Nalanda Medical College, Patna
- BJMC Pune (कैटेगरी आधारित सीट)
नोट: यहां दी गई जानकारी विभिन्न रिपोर्ट्स और रिसर्च पर आधारित है। किसी भी संस्थान में एडमिशन लेने से पहले उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फीस, कोर्स स्ट्रक्चर और कटऑफ की पूरी जानकारी जरूर चेक करे।
Ha